बिहारः बेतिया में पहले बच्चे को मारी टक्कर फिर देखा चल रही है सांस तो दबा दिया गला

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आई है, जहां कुछ युवकों ने एक 9 वर्षीय मासूम को बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद जब उन्होंने देखा की बच्चे की सांसे चल रही है तो उन्होंने उसकी ही शर्ट से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपितों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

bettiah men did murder of nine years old boy

वहीं इस घटना को लेकर मृतक की मां ने बताया कि, 'उनका बेटा कल देर शाम घर से निकला था, जिसके बाद वो घर नहीं लौटा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही रमजान और फिरोज ने नशे में बच्चे को टक्कर मार दी।

इसके बाद जब उन्हें पता चला की वो जिंदा है तो अपने अपराध को छुपाने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी।' बता दें कि, इससे पहले नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के बरवा बिनवलिया गांव के बाहर नदी के पास सरेह में एक 9 वर्षीय बच्चे का शव मिला था। जिसकी पहचान सुखाड़ी मांझी के पुत्र रंजन मांझी के रूप में की गई थी। वहीं मृतक के पिता लकवाग्रस्त है और उसका परिवार किसी तरह भीख मांग कर और मजदूरी कर जीवन यापन करता है।

इस मामले पर नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा है कि, 'मामले को दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लेगी'। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में काफी ज्यादा रोष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+