बेतिया का ये भिखारी है डिजिटल, फोन पे और Google Pay से लेता है भीख, पीएम मोदी का है फैन

बेतिया। वर्तमान समय में अधिकांश लोग डिजिटल पेमेंट करते हैं। क्योंकि इसका एक लाभ है कि आपके पास छुटे पैसे हो या न हो आप कोई भी सामान की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना चाहते हैं। लेकिन आपने आजतक कभी किसी भिखारी को डिजिटल तरीके से भीख लेते हुए देखा है।

QR कोड स्कैन कर लेता है भीख

QR कोड स्कैन कर लेता है भीख

अब आप सोच रहे होंगे की भला भिखारी कैसे ऑनलाइन भीख ले सकता है तो हम आपको बता दें कि बिहार के बेतिया जिले के रेलवे स्टेशन पर एक भिखारी है, जो ऑनलाइन पेमेंट का क्यूआर कोड लटकाए हुए भीख मांगता है।

करीब तीस वर्षों से मांग रहा है भीख

करीब तीस वर्षों से मांग रहा है भीख

करीब तीस वर्ष से भीख मांगने वाले राजू देश के हाईटेक भिखारी हैं, जिनके गले में फोन पे, गूगल पे और पेटीएम के क्यूआर कोड का आईकार्ड लगा हुआ है, जिसके जरिये वह लोगों से भीख में पैसे लेते हैं। खुद को डिजिटल भिखारी कहने वाले राजू का कहना है कि वो भारत को डिजीटल इंडिया बनाने में देश की मदद कर रहे हैं।

पीएम मोदी का फैन है राजू

पीएम मोदी का फैन है राजू

हर महीने राजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनते हैं। राजू पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। राजू ने बातचीत में बताया कि पहले जब वो भीख मांगते थे तो कई लोग छुट्टा न होने की बात करते थे और भीख देने से मना कर देते थे।

इसलिए शुरू किया ऑनलाइन पेमेंट

इसलिए शुरू किया ऑनलाइन पेमेंट

इस बात से परेशान राजू ने अपने भीख मांगने का तरीका बदला और ऑनलाइन पेमेंट लेना शुरू कर दिया। बैंक में अकाउंट खोलने के बाद राजू ने ई-वॉलेट बनाया और देश के हाईटेक भिखारी बन गए। मानसिक रूप से दिव्यांग राजू कई सालों से स्टेशन पर भीख मांग कर गुजारा कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+