Bihar News: होली के दिन बड़ा हादसा, काम कर रहे थे मज़दूर अचानक गिरा लोहे का प्लेट, 1 की मौत
Bettiah Factory Accident News: बिहार के बेतिया से होली के दिन दर्दनाक ख़बर सामने आई है, जहां नरकटियागंज स्थित स्वदेशी चीनी मिल में मज़दूर काम कर रहे थे, अचानक लोहे का प्लेट गिर गया। हादसे में कई लोग ज़ख्मी हो गए, वहीं 1 शख्स के मौत की ख़बर भी है। आइए विस्तार से जानते हैं हादसा कैसे हुआ?
ग्रामीणों ने बताया कि बेतिया के नरकटियगंज में सदियों पुरानी स्वदेशी चीनी मिल है। जहां स्थानीय औऱ बाहर के लोग नौकरी कर ज़िंदगी गुज़र बसर करते हैं। मंगलवार के दिन रोज़ाना की तरह मज़दूर काम कर रहे थे, इसी दौरान लोहे का चदरा (लोहे का प्लेट) गिर गया। इसमें कई लोग ज़ख्मी हो गए और 1 की मौत हो गई।

मज़दूरों की मानें तो नरकटियागंज के स्वदेशी चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने के लिए काम चल रहा था। सभी मज़दूर काम में लगे हुए थी इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। चीनी मिल में अफरा तफरी का माहौल है, पूरे परिसर में भगदड़ मची हुई है।
घायल मज़दूरों को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लोगों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ़ से पीड़ित परिवार को उचित मुआजवज़ा मिले और सरकार की तरफ़ से भी राहत राशि दी जाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications