VIRAL VIDEO: गांव वालों के सामने पति ने की पत्नी के साथ हैवानियत, खंभे से बांधकर काट दिए बाल
बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने भीड़ के बीच पत्नी के साथ हैवानियत की। पति ने पत्नी को बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसके बाल का मुंडन करा दिया। इस पूरी घटना के दौरान गांव के लोगों ने भी पति का ही साथ दिया। दरअसल, महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाया गया था।
Recommended Video

पति को पत्नी पर था अवैध संबंध का शक
पुलिस ने आरोपित पति सहित गांव के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। अवैध संबंध का आरोप लगा कर महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। महिला को रस्सी के जरिये बिजली के खंभे से बांध कर उसके बाल छिले गए फिर लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की।

बिजली के खंभे से बांधा
हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम का मुख्य आरोपित महिला का पति है, जिसने गांव के लोगों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना जिले के श्रीनगर पूजहां थाना क्षेत्र के जगदम्बापुर भरपटिया गांव की है। गांव के बारे में बताया जा रहा है कि महिला का पति रामायण चौधरी ने अपनी महिला पर गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला के पति ने उसे पकड़ कर खंभे से बांध दिया और ग्रामीणों के साथ मिलकर बाल काट दिया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पूजहां थाना को जब घटना की जानकारी हुई को पुलिस हरकत में आई और वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।पूजहां थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया है कि आरोपित पति के साथ-साथ ग्रामीणों पर केस दर्ज किया जा रहा है और वीडियो के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications