Begusarai News: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने भगवान राम और हनुमान को बताया मुसलमान, हुआ बवाल
Begusarai News: बिहार के बेगूसराय ज़िले से सरकारी शिक्षक का एक हैरत अंगेज़ मामला सामने आया है, जहां शिक्षक ने बच्चों को पढ़ाने के क्रम में भगवान राम और हनुमान को मुसलमान बता दिया। इसके बात छात्रों के परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर बवाल काटा। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
बेगूसराय जिला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैदराबाद (बछवाड़ा प्रखंड) के शिक्षक मोहम्मद जियाउद्दीन ने छात्रों को पढ़ाने के दौरान भगवान राम और हनुमान को मुसलमान बताया दिया। 7वीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाते हुए कहा कि 'भगवान राम और उनके भक्त हनुमान पहले मुसलमान थे। जो नमाज पढ़ते थे।

Recommended Video
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैदराबाद में बच्चों को यह बात पढ़ाने की अभिभावकों तक पहुंची। इसके बाद वह लोग स्कूल पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मामले से नाराज़ लोगों ने शिक्षक मो.जियाउद्दीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक ने किस आधार पर भगवान को मुसलमान बना दिया। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
शिक्षक की इस हरकत से स्कूल के कई शिक्षक भी काफी नाराज हैं। वहीं सरकारी शिक्षक जियाउद्दीन ने अपने बयान को लेकर बढ़ते विवाद देख सैकड़ों ग्रामीणों के सामने माफी मांग ली है। इस मामले में बेगूसराय के स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इस मामले में नाराज़गी जाहिर की है।
गिरिराज सिंह ने CM से सख्त एक्शन लेने की मांग करते हुए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। कैदराबाद स्कूल में जियाउद्दीन नामक सरकारी शिक्षक के द्वारा जिस तरीके से बच्चों को यह पढ़ाया गया कि राम और हनुमान मुसलमान थे। यह बहुत एक बड़ी गलती है।












Click it and Unblock the Notifications