Begusarai Lok Sabha: NDA के दिग्गज नेता ने बताया गिरिराज से क्यों हैं नाराज़, पिछली बार जिताया था, लेकिन...

Begusarai Lok Sabha Seat News: बिहार का बेगूसराय लोकसभा सीट देश भर की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार हो चुका है। इसके पीछे दो वजह है एक तो यह कि यहां से दूसरी बार भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं दूसरी वजह है कि एनडीए कार्यकर्ता ही अपने नेता के विरोध में उतर चुके हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एनडीए गठबंधन के दिग्गज नेता नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह ने क्या कुछ कहा है।

अपने ही नेता (गिरिराज सिंह) का एनडीए कार्यकर्ता क्यों विरोध कर रहे हैं। इस मामले की ज़मीनी हक़ीकत जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड रिपोर्ट लेने बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। एनडीए नेता मटिहानी से पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ़ बोगो सिंह से बात की।

Begusarai lok Sabha Seat BJP Candidate Giriraj Singh Matihani MLA Bogo Singh On Rakesh Sinha

मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार बोगो सिंह ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने पूरी मेहनत के साथ गिरिराज सिंह को जिताने का काम किया। गिरिराज सिंह से यह उम्मीद थी कि वह बेगूसराय की धरती पर विकास की नई गाथा लिखेंगे।

Recommended Video

    गिरिराज को टिकट मिलने से पहले NDA कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा,अब खिलाफ में उतारेंगे प्रत्याशी

    गिरिराज सिंह ने जीतने के बाद अपने रंग ही बदल लिए, पहले तो उन्होंने बेगूसराय की जनता को धर्म में बांटने की कोशिश की। हिंदू और मुस्लिम करते हुए समाज में ज़हर घोला, भाई को भाई से लड़ाने की कोशिश की। इससे भी मन नहीं भरा तो अपर कास्ट और लोअर कास्ट में बांटने लगे।

    मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ़ बोगो सिंह से जब यह सवाल किया गया कि आर अपने गठबंधन के नेता ही के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रहे हैं, क्या ये सही है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में पार्टी धर्म ही सब कुछ नहीं होता है। मानव धर्म को भी देखना पड़ता है।

    क्या आपको नहीं लगता है कि हमारा जो प्रतिनिधित्व करे वह समाज को एक साथ जोड़कर चलने वाला हो। पार्टी और गठबंधन से ऊपर उठकर नेताओं को अपने मतदाताओं के बारे में सोचना चाहिए। उनके विकास और हित के बारे में बात करना चाहिए।

    हमारे लिए पार्टी नहीं जनता ही सर्वोपरि है। अगर हमारी जनता के लिए इस तरह का काम करना गुनाह है, तो मैं इस तरह का गुनाह हज़ार बार करने के लिए तैयार हूं। क्योंकि जो नेता जनता का नहीं हुआ तो पार्टी और गठबंधन का क्या होगा। इसलिए मेरा जीवन मेरी जनता को समर्पित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+