‘मेरे भाई की हत्या हुई है, हादसा बताकर मामले को दबाया जा रहा है’, मृतक के बहन ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
Begusarai News:3 मई को चकिया हॉल्ट (बेगूसराय, बिहार) से एक शव बरामद हुआ था। पुलिस इसे हादसा बता रही है, वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है। पुलिस मामले में जांच नहीं कर रही है।

Begusarai News: 3 मई को चकिया हाल्ट पर एक युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस का कहना है कि हादसे में युवक की जान गई है। वहीं अनडिफाइंड केस कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस मामले में पीड़्त परिवार का कहना है कि उनके बेटे की हत्या हुई है। हादसा बताकर मामले को दबाया जा रहा है।
वन इंडिया हिंदी से मृतक की बहन मीनाक्षी कुमारी (गुड़िया कुमारी) ने बात की, उन्होंने पुलिस पर मामला दबाने और सही कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। मीनाक्षी ने बताया कि उसका परिवार नौकोठी (बेगूसराय) में रहता है। वह अपने भाई के साथ पढ़ाई के सिलसिले में पटना में रहती थी।
पीड़ित बहन का आरोप है कि उसके भाई की मौत हादसे में नहीं हुई है, उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है। मीनाक्षी ने बताया कि उनका छोटा भाई राकेश रौशन (बुनियालाल) की उम्र 20 साल थी, वह वाणिज्य महाविद्यालय, पटना का छात्र था। वह भी अपने भाई के साथ ही रहती थी।
Recommended Video
राकेश पटना से अपने पैतृक घर नाकोठी (बेगूसराय) राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहा था, इसी दौरान बेरहमी से उसकी हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। 03 मई 2023 को चकिया हॉल्ट (बरौनी जंक्शन से कुछ दूरी) पर लगभग 14:45 बजे हुई।
मृतक की बहन ने बताया कि सफर के दौरान कॉल से लगातार उनके पिता (सतीश कुमार सिंह) बेटे से संपर्क में थे। पटना जंक्शन पर दोपहर 12:30 बजे बात हुई और फिर थोड़ी-थोड़ी देर में बात होती रही। दोपहर 14:30 बजे के अचानक से राकेश का मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर बताने लगा। बाद में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।
मीनाक्षी ने बताया करीब 7 ममहीने पहले उसके भाई को गांव के ही स्थानीय युवक के ज़रिए कॉल और मैसेज के ज़रिए धमकी भी मिल रही थी। शव बरामद होने के बाद हत्या हुई है, इसकी शिकायत के लिए इस पूरे मामले की जानकारी चकिया थाना प्रभारी को दी लेकिन उन्होंने बातों को अनसुना कर दिया। बेगूसराय पुलिस अधीक्षक भी मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
पीड़ित बहन ने बताया कि दो चश्मदीदों ने बताया था कि राकेश को दौड़ा कर खेत की तरफ ले जाया गया था। बाद में शव ट्रैक पर बरामद हुई है, मीनाक्षी का कहना है कि उसके पाई के जो दस्तावेज़ वगैरह थे, उसे भी आरोपियों ने गायब कर दिया। पीड़िता ने मामले में उच्च अधिकरियों से जांच की मांग की है।
मीनाक्षी ने कहा कि पुलिस को सारे पहलु बताने के बाद मामले की जांच को अनडिफाइंड केस बनाकर छोड़ दिया है। पुलिस को शिकायत भी कर रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए इस मामले आला अधिकारी से संज्ञान लेते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications