बांकाः खेत में से आ रही थी लोगों के रोने की आवाज, जब पास जाकर देखा तो मधुमक्खियों के झुंड ने किया था हमला

बांका। बिहार के बांका जिले के चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत के सुपहा गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसके चलते तीन महिला सहित 6 लोग जख्मी हो गए। वहीं बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। 60 वर्षीय भरत पंडित और उनकी पत्नी जमुनी देवी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि भरत पंडित का परिवार खेत में लगे मक्के को तोड़ने गया था लेकिन फसल के बीच में मधुमक्खियों का छत्ता है इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं थी। मक्का तोड़ने के दौरान किसी तरह छत्ते से छेड़छाड़ हुआ और मधुमक्खियों के झुंड ने रौद्र रूप अपना लिया।

banka bee attack on family members old couple died

इस हमले में परिवार के सभी लोग बदहवास होकर खेत में ही गिर गए लेकिन फिर भी मधुमक्खियों का हमला जारी रहा। बाद में जब घायल लोगों के रोने की आवाज अन्य लोगों ने सुनी तो सभी को आनन-फानन में चांदन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों मौजूद नहीं थे और इसके चलते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

बाद में लोगों ने जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा तब जाकर कुछ मामला सम्भल पाया और इसी दौरान इलाज के क्रम में ही भरत पंडित की मौत हो गयी। मृतक भरत पंडित की पत्नी जमुनी देवी का इलाज देवघर में चल रहा था लेकिन लगातार स्थिति गंभीर होने के बाद देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

पति ने की पत्नी की हत्या
बिहार के गोपालगंज जिले के पूर्व नगर थाना के अधिवक्ता नगर वार्ड नंबर 14 में एक युवक ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस और लोगों को बरगलाने के लिए शव को फांसी के सहारे लटका दिया ताकि लोगों को लगे कि नवविवाहिता ने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 28 वर्षीय मृतका का नाम बबली पाठक है, जिसको 14 महीने का एक छोटा बच्चा भी है। वहीं मृतका के आरोपित पति की नाम राजीव रंजन पाठक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+