बेटी की शादी का कार्ड लिए बैंक में खड़ा रहा पिता, मिले सिर्फ दस हजार

शादी के लिए 2.5 लाख रुपये निकालने की सुविधा होने के बावजूद बैंक ने किया इंकार।

बिहार। नोटबंदी के बाद शादियों में होने वाली भारी दिक्कत को देखते हुए सरकार ने शादी के लिए 2.5 लाख रुपये तक बैंक से निकालने की छूट दी है लेकिन बिहार में शादी का कार्ड दिखाने के बावजूद रुपये ना देने का मामला सामने आया है।

bank

8 नवंबर को पीएम मोदी के 500 और 1000 को नोटों पर पाबंदी के ऐलान के बाद कैश ना होने के चलते शादियों में होने वाली भारी दिक्कतों को देखते हुए सरकार की तरफ से एलान किया गया है कि शादी के लिए 2.5 लाख रुपये निकाले जा सकते हैं। इसके बावजूद शादी के लिए कैश निकालने में भी लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं।

बिहार के रक्सौल में एक मामला सामने आया है। रक्सौल के अरूण कुमार चौधरी का एचडीएफसी की स्थानीय शाखा में खाता है। वो वहां से 40000 हजार रुपये निकालना चाहते हैं। 24 नवंबर को उनकी बेटी की शादी है। अरुण हाथ में बेटी की शादी का कार्ड लेकर बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।

बैंक ने कहा, शादी के लिए 2.5 लाख देने का सर्कुलर नहीं मिला

बैंक का कहना है कि अरुण दस हजार रुपये ही बैंक से निकाल सकते हैं क्योंकि एक हफ्ते में एक खाते से 24 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं और वो 14 हजार रुपये पहले ही निकाल चुके हैं।

अरुण और कुछ दूसरे लोगों ने शादी के लिए 2.5 लाख रुपये देने के नियम की बात मैनेजर से कही तो उन्होंने साफ कर दिया कि हमने भी ये सब समाचारों में सुना है लेकिन आधिकारिक रूप से हमे कोई सर्कुलर इस संबंध में नहीं मिला है। इसलिए 40 हजार रुपये बैंक नहीं देगा।

छोटे व्यापारी अरुण कुमार का कहना है कि उनके खाते में 44 हजार रुपये हैं, जिनकी इस समय उनको बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि काफी पहले ही शादी के कार्ड बंट चुके हैं, 24 नवंबर को बेटी की बारात आनी है।

अरुण का कहना है कि शादी में अब एक हफ्ते का भी समय नहीं बचा है, ऐसे में हर पल उनकी चिंता बढ़ रही है कि ना जाने क्या होगा। शादी के लिए बैंक के नियम की बात पर वो कहते हैं कि हम कोई वकील तो हैं नहीं, शादी का कार्ड ले जाने को सबने कहा तो हम शादी कार्ड लेकर बैंक गए लेकिन पैसा नहीं मिला तो क्या करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+