Bihar Politics: CM नीतीश से मिले बाहुबली आनंद मोहन, रिहाई के बाद पहली मुलाक़ात पर अटकलों का बाज़ार गर्म

CM Nitish Kumar And Anand Mohan Meeting News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। वहीं राजनेताओं की गतिविधियों पर भी सियासी चर्चा होते देर नहीं लग रही है। इसी क्रम में बाहुबली आनंद सिंह और सीएम नीतीश कुमार की मुलाक़ात पर भी अटकलों की सियासत शुरू हो गई है।

पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन ने जेल से रिहा होने के बाद पहली बारी प्रदेश के मुखिय नीतीश कुमार से मुलाक़ात की है। आनंद मोहन गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल सीएम आवास पहुंचे, जहां उन्होंने नीतीश कुमार से करीब 20 मिनट तक बातचीत की।

Baahubali Anand Mohan meets CM Nitish, Political gossips started on CM Nitish Kumar Meeting

सियासी गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि रिहाई और ठाकुर विवाद मामले के बाद आनंद मोहन की सीएम नीतीश कुमार के साथ पहल बैठक थी। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है कि आनंद मोहन के बेटे, राजद विधायक चेतन आनंद ने अपनी ही पार्टी के सांसद मनोज झा के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया था।

चेतन आनंद के मनोज झा के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने के बाद आनंद मोहन ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मैं राज्यसभा में होता तो ज़ुबान खींचकर सभापति की ओर आसन की तरफ उछाल देता। आप बड़े हैं तो झा क्यों लगाते हैं। वहीं कई और तल्ख टिप्पणी की थी।

आपको बता दें कि मनोज झा द्वारा राज्यसभा में ठाकुर का कुआं कविता पढ़न के बाद ही बिहार में ठाकुर-ब्राह्मण को लेकर सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई थी। विवाद बढ़ने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद याद और तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद मनोज झा की वक़ालत करते नज़र आए थे।

राजद विधायक चेतन आनंद और आनंद मोहन को बयानबाज़ी पर परहेज़ करने की नसीहत भी दी थी। चुनावी माहौल में इस तरह अचानक बयानबाज़ी के बाद आनंद मोहन का सीएम नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद, चर्चा तेज़ है कि क्या आनंद मोहन राजद के साथ खेला कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+