Aurangabad News: युवक ने Whatsapp पर लगाया स्टेटस, वायरल होते ही ढूंढने लगी पुलिस, जानिए पूरा मामला
Aurangabad News: सोशल मीडिया पर रील्स और व्हाट्सएप्प पर स्टेटस लगाने का युवाओं में ट्रेंड बढ़ रहा है। रील्स की दीवानगी में युवा गैर कानूनी क़दम उठा ले रहे हैं, जो कि उन्हें महंगा पड़ रहा है। ताज़ा मामला बिहार के औरंगाबाद ज़िले का है। जहां एक युवक ने देसी कट्टा के साथ व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाया था। जो कि वायरल हो गया।
युवक की तस्वीर वायरल होते ही मामला पुलिस की संज्ञान में आया, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। बंदेया थाना क्षेत्र के सोसना गांव में रंजन कुमार नाम के युवक ने करीब 5 दिन पहले देसी कट्टे के साथ वीडियो बनाया था।

पुलिस की संज्ञान में मामला आने के बाद युवक ने युवक ने स्टेटस हटा लिया। इसके बाद से ही घर से फरार चल रहा है। इस पूरे मामले में बंदेया थाना अध्यक्ष रामायण कुमार ने कहा कि कट्टे के साथ वीडियो का मामला सामने आया है। इस पर कार्रवाई करते हुए छानबीन की जा रही है।
रामायण कुमार ने बताया कि युवक के घर पर छापेमारी भी की गई लेकिन वह मौके से फरार था। पुलिस उसे ढूंढ रही है। इसके साथ वीडियो की भी तफ्तीश की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications