मानसिक विक्षिप्त लड़की पर लोग रखते थे बुरी नजर तो पिता ने बेटी को मारकर फेंक दिया

अररिया। बिहार के अररिया जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी का गला दबाकर निर्ममता से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद बेटी की लाश को शौचालय की टंकी में छिपा दिया। बता दें कि यह घटना बीते 25 अगस्त की है, जिसका खुलासा पुलिस ने जांच के दौरान किया है।

Arariya father did murder of his daughter and throw her dead body

दरअसल, 25 अगस्त को नगर थाना के मिर्जाभाग में एक नवनिर्मित मकान के बगल में शौचालय की टंकी से बदबू फैलने लगी थी, जिसके बाद पुलिस को किसी ने इस बात की सूचना दी। मौके पर नगर थाना पुलिस और जिले के एसडीपीओ पुष्कर कुमार पहुंचे और शव को टंकी से निकाला गया। एसडीपीओ ने शव की शिनाख्त 13 वर्षीय हुस्न आरा के रूप में की और मामले की जांच शुरू की।

जांच के छठे दिन पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपित पिता ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वो कभी भी देर रात घर से निकल जाया करती थी।

Arariya father did murder of his daughter and throw her dead body

इसी से परेशान होकर पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को शौचालय की टंकी में चादर में लपेटकर फेंक दिया। स्थानीय लोगों की माने तो चुकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वो कभी भी घर से निकल जाती थी इस वजह से समाज के गंदी मानसिकता वाले कुछ इज्जतदार लोग उसपर बुरी नजर रख रहे थे।

बेटी की मानसिक स्थिति का इलाज न कराकर उसके पिता ने घर की इज्जत और उसी गंदे समाज की वजह से इतना बड़ा कदम उठाया और वारदात को अंजाम दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+