Miss Universe India लविना इसरानी के नाम जुड़ा एक और ख़िताब, अब इस अवार्ड से हुई सम्मानित

Miss Universe India, Lavina Israni: इंडियन मॉडल एक्ट्रेस लवीना इसरानी को प्रतिष्ठित मिड डे इनफ्लुएंसर अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जिसके लिए उन्हें अशोक प्रसाद ने नामांकित किया था। लवीना को अवार्ड उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। अवार्ड मिलने के बाद उन्होंने लालबाग में जाकर गणपति बप्पा के दर्शन भी किये।

मिड डे इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड से नवाज़े जाने के बाद वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए लवीना ने अशोक प्रसाद को धन्यवाद दिया है। लवीना ने कहा कि मेरे लिए यह अवार्ड पूरी तरह से अनएक्सपेक्टेड था। लेकिन अशोक प्रसाद की वजह से मुझे यह अवार्ड मिल सका। इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।

Miss Universe India, Lavina Israni:

मिस यूनिवर्स इंडिया लविना इसरानी ने कहा जैसा कि कहते हैं- मैन गिव्स द अवॉर्ड और गोद गिव्स द रीवार्ड। यह अवार्ड मिलना मेरे लिए उसी तरह से है। मुझे कई साल पहले 2018 में अवार्ड मिले थे। उसके बाद ब्यूटी पैंजेंट के बाद ये पहला अवार्ड है इसलिए मैं खुद को लकी मानती हूं।

लविना इसरानी ने बताया कि वह आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए नजर आने वाली हैं। वक्त के साथ आगे सभी को खुशखबरी दूंगी, अभी कुछ भी रिवील नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा होगी तो सभी बैक टू बैक फ्लोर पर होंगे।

आपको बता दें कि लवीना इसरानी का जन्म मुंबई के महाराष्ट्र (भारत) में हुआ था। वह दिल्ली के पंजाबी बॉयज़ (2022), ये ख्वाब पतंग से (2020) और तेरे नाम का टैटू (2019) के में अपना जलवा बिख़ेरते हुए नज़र आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर भी वक काफी एक्टिव रहती है, उन्हें दर्शकों का भी प्यार मिलता रहा है। यह खिताब मिलने के बाद एक बार फिर से लविना इसरानी सुर्खियों में छाई हुई हैं। वहीं उन्होंने अपने चाहने वालों का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर भी हूं यह मेरे फैंस और शुभचिंतकों की वजह से ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+