Amit Shah: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा संदेश! कहा- अब घुसपैठियों का होगा ‘क्लीन-अप', वोटर लिस्ट पर भी बयान
Amit Shah Inaugurates SSB Outpost in Araria: बिहार के अररिया से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा सियासी और सुरक्षा संदेश दिया, जिसकी गूंज सीमांचल से लेकर दिल्ली तक सुनाई दे रही है। बॉर्डर आउट पोस्ट 'लेटी' और 'इंदरवा' के उद्घाटन के साथ-साथ सशस्त्र सीमा बल के कई प्रोजेक्ट्स का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास करते हुए शाह ने साफ कहा कि देश की सीमाएं अब और मजबूत होंगी।
उन्होंने याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की सरकार के दौरान यह फैसला लिया गया था कि पड़ोसी देशों से लगी सीमाओं की सुरक्षा एक ही सशस्त्र बल संभालेगा। उसी के बाद से सशस्त्र सीमा बल (SSB) नेपाल और भूटान सीमा की जिम्मेदारी निभा रहा है। शाह ने SSB के कामकाज की तारीफ करते हुए इसे देश की सुरक्षा का अहम स्तंभ बताया।

"घुसपैठियों से मुक्ति का मतलब सिर्फ इतना नहीं है कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएं''
अमित शाह ने कहा,
"घुसपैठियों से मुक्ति का मतलब सिर्फ इतना नहीं है कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएं। हम भारत की धरती से एक-एक घुसपैठिए को बाहर करने के लिए ठोस कार्यक्रम लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नरेंद्र मोदी सरकार पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और यह पहल जल्द ही पूरे सीमांचल क्षेत्र में शुरू की जाएगी।"
घुसपैठ के मुद्दे पर उनका बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ वोटर लिस्ट से नाम हटाना काफी नहीं है, बल्कि भारत की धरती से हर एक घुसपैठिए को हटाने का संकल्प है। उन्होंने संकेत दिया कि सीमांचल क्षेत्र में इस दिशा में बड़ा अभियान शुरू होगा।
कार्यक्रम के दौरान शाह ने वीर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी और उन्हें निडर राष्ट्रवादी विचारक बताया। अररिया का यह कार्यक्रम सिर्फ उद्घाटन नहीं, बल्कि सुरक्षा और राजनीति दोनों का स्पष्ट संदेश बनकर उभरा।












Click it and Unblock the Notifications