बिहार में जातिगत जनगणना के लिए सभी पार्टी सहमत, एक जून को होगी सर्वदलीय बैठक, BJP भी होगी शामिल
बिहार में जातिगत जनगणना का मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बीच कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक एक जून को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पटना में होगी।
पटना, 25 मई: बिहार में जातिगत जनगणना का मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बीच कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक एक जून को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पटना में होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग सभी दल शुरू से ही जाति आधारित जनगणना के पक्ष में रहे हैं।
Recommended Video

विजय चौधरी ने कहा कि बैठक में लिए जाने वाले निर्णय के बाद कार्यान्वयन के लिए मंत्रियों की एक बैठक बुलानी पड़ेगी। इसलिए इसे मंत्रिपरिषद की अगली बैठक में लिया जाएगा और फिर सरकार इसे लागू करने का प्रयास करेगी।
सभी पार्टी सहमत
मंत्री ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर सभी दल सहमत हैं। उन्होंने कहा कि सभी दलों के साथ बातचीत हो चुकी है और वे एक जून को सर्वदलीय बैठक के लिए सहमत हो गए हैं। उम्मीद है कि सभी पार्टियों के लोग आएंगे, जहां तक बीजेपी का सवाल है, उन्होंने इसका विरोध नहीं किया है।
तेजस्वी यादव भी है जनगणना के समर्थन में
वहीं, इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी जातीय जनगणना को लेकर पटना से दिल्ली तक पैदल यात्रा की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जातीय जनगणना को लेकर अब कोई चारा नज़र नहीं आ रहा है। इसके बाद जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि सभी लोगों को आंदोलन, पद यात्रा औऱ गाड़ी से चलने का अधिकार है। जिसकी जो मर्ज़ी हो वह कर सकता है लेकिन जनता दल यूनाइटेड का जातीय जनगणना को लेकर रुख साफ़ है। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे पर गंभीर हैं, हम श्रेय लेने के नहीं गणना होने के पक्ष में हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार में फिर गर्माया जातिगत जनगणना का मुद्दा, सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक












Click it and Unblock the Notifications