बिहारः सोमवार को शराबबंदी पर होगी सर्वदलीय बैठक, विधानसभा स्पीकर ने किया फैसला

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामे से भरपूर रहा। विधानसभा में शराबबंदी को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह 10 बजे सर्वदलीय बैठक होगी, जिसमें सभी दलों के बड़े नेता शराबबंदी पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि दलीय नेताओं के साथ बैठक करके इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

all party leader meeting on topic of liquor ban

वहीं विधानसभा में दूसरी पाली के दौरान शराबबंदी को लेकर हो रहे हंगामे के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी विधानसभा पहुंच गए। उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आवास परिसर से शराब की कई बोतलें बरामद हुई हैं। इसपर सरकार को सोचना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले नाम नहीं लिया। लेकिन पिर उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय का नाम लिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार क्या कार्रवाई करेगी। यह जानना चाह रहे हैं।

विधानसभा में पहली पाली के दौरान भी शराबंबदी को लेकर विपक्ष के नेताओं ने खूब हंगामा किया था। वेल में आकर नारेबाजी कर रहे विपक्ष के सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने चेतावनी दी। बता दें कि राजद विधायक भाई वीरेंद्र मस्त ने पहली पाली में सरकार से शराबबंदी को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि कहा कि कई अफसर ऐसे हैं, जिनको शराब के बिना रात में नींद नहीं आती है।

इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने इस बयान की खूब निंदा की। विधानसभा अध्यक्ष ने राजद विधायक से सवाल किया कि आप नाम बताइए कि कौन बिना शराब का सेवन किए नहीं सोता है। इसका जवाब देते हुए राजद विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा कि यह गोपनीय है, जांच कराने पर सब पता चल जाएगा।

वहीं राजद विधायक के सवाल का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि शायद आप अपना अनुभव बता रहे हैं। विपक्ष के विधायक सदन में जमकर हंगामा कर रहे हैं। राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायक वेल में आकर हंगामा किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+