Aguwani-Sultanganj Bridge Collapse: हम पुल बना रहे, भाजपा वाले इसे गिरा रहे हैं- तेज प्रताप यादव
Aguwani-Sultanganj Bridge Collapse मामले में बिहार का सियासी पारा चढ़ चुका है। विपक्षी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वहीं राजद नेता पुल गिरने पर भाजपा को ज़िम्मेदार बता रहे हैं।

Aguwani-Sultanganj Bridge News Update: बिहार में पुल गिरने के बाद सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर सवालिया निशना लगाए हैं। वहीं राजद नेताओं ने पुल गिरने पर भाजपा को ज़िम्मेदार बताया है। लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी मामले पर भाजपा पर निशाना साधा है।
वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव से मीडिया कर्मियों ने पुल गिरने के सवाल पर सवाल किया, तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि पुल को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। हम लोग पुल बना रहे हैं और बीजेपी वाले इसे गिरा रहे हैं।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि मामले में उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। बीजेपी वाले ही पुल गिराते हैं। वहीं नितिन नवीन (पूर्व पथ निर्माण मंत्री) ने इस मामले में तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2016 में पुल का डिजाइन बनने के वक्त तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे।
नितिन नवीन ने कहा कि जांच के बाद दोबारा पुल पर काम शुरू होने के वक्त तेजस्वी यादव सरकार में थी। पुल गिरने के मामले में तेजस्वी यादव बच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में पुल का टेंडर होने के वक़्त तेजस्वी यादव मंत्री थे। शिलान्यास के वक्त तेजस्वी यादव पथ निर्माण मंत्री थे।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खगड़िया में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार और जीरो टॉलरेंस की नीति गंगा में समाई है। कुशासन राज में हर जगह भ्रष्टाचार और घोटाला हावी है। पुल का गिरना इसका ही नतीजा है। सीएम पुल गिरने पर व्यर्थ में चिंता व्यक्त कर रहे हैं। तत्काल उन्हें तो मामले की सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच करानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications