Lok Sabha Chunav: चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी मंथन में जुटी लोजपा(R), जानिए क्या है प्लान

Bihar Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास संसदीय बोर्ड की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय 71 नॉर्थ एवेन्यू में संपन्न हुई।

लोजपा रामविलास की बैठक पार्टी के बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीतियों पर गहन विचार किया गया।

After announcement of lok Sabha election dates LJPR started brainstorming know what is the plan

बैठक में चुनावी मंथन के साथ बिहार में लोजपा रामविलास के सभी प्रत्याशियों साथ ही एनडीए को 40 के 40 सीटों पर भारी अंतर से जीत को सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित कई मुख्य बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया।

सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव को लेकर प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनावी प्रबंधन में तैनात करने पर भी विचार विमर्श हुआ। चुस्त- दुरुस्त तरीके से चुनावी दांव खेलने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, शंकर झा, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, संगठन मंत्री रविंद्र सिंह, प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक मौजूद रहे।

इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, अशरफ अंसारी, अमर कुशवाहा, संजय सिंह, विभूति पासवान, पूर्व विधायक राजकुमार साह, अमित कुमार सिंह उर्फ रानु, रवि शंकर पासवान, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, डॉ अजय, जीवन सिंह, मो मोतिउल्लाह उपस्थित थे।

डॉ भट्ट ने बताया कि आगामी 20 मार्च को संसदीय बोर्ड की बैठक पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय श्री कृष्णापुरी में आयोजित होगी जिसमें पार्टी के प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+