थाने पहुंच महिला ने पहले बैठने के लिए मांगी कुर्सी और कहा कि वह अमिताभ बच्चन की बेटी है
भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक महिला ने थाने पहुंचकर खुद को बॉलीवुड के शहंशाह और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बेटी होने का दावा किया है। इस दौरान वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए। मामला आरा के टाउन थाना का है। पुलिसकर्मियों को महिला की बात पर विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने महिला से पूछा कि कौन अमिताभ बच्चन तो महिला ने कहा कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन।

थाने पहुंच महिला ने खुद को बताया अमिताभ बच्चन की बेटी
हालांकि कुछ देर बाद महिला की हरकतों को देखकर पुलिसकर्मी समझ गए कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। रविवार को दिन के तीन बजे नाइटी पहने एक महिला अचानक रोते-बिलखते हुए थाने पहुंची और कहा कि उसके घर में अंग्रेज का शासन चलता है। इसके बाद उसने बताया कि वह अमिताभ बच्चन की बेटी है। इतना सुनते ही थाने में मौजूद एक महिला और एक पुरुष दरोगा हैरान रह गए।

महिला ने बैठने के लिए मांगी कुर्सी और अपना नाम मोनी बताया
महिला ने कहा कि उसे बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलेगी तब थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बैठने के लिए कुर्सी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोनी बताया और कहा कि वह अमिताभ बच्चन की बेटी है और उसके दादा का नाम हरिवंश राय बच्चन है। महिला ने यह भी बताया कि उसकी दादी ने उसका नाम अराध्या व मोनी रखा है।

महिला ने खुद को पाकिस्तान का बताया
जब पुलिसकर्मियों ने पूछा कि वे कहां रहती है तो महिला ने कहा कि वह पाकिस्तान में रहती है। थाने पहुंची महिला करीब आधे घंटे तक अजब गजब हरकतें करती रही। जिसके बाद पुलिसकर्मी समझ गए उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला कभी लालू यादव तो कभी अंग्रेज तो कभी पाकिस्तान का नाम ले रही थी।

महिला ने पुलिसकर्मियों से सैल्यूट करने को कहा
थाने के पुलिसकर्मियों को सैल्यूट करने के लिए भी बोल रही थी। इधर, थाने के एक दारोगा डीके सिंह ने बताया कि उक्त महिला चित्रटोली टोला व तरी महुल्ला इलाके के एक होटल के पास का पता बता रही थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications