Bihar News: भारत के युवाओं को रोज़गार नहीं, दूसरे देश के लोगों को रोज़ागार देंगे, क्या यही है CAA- सुशील कुमार
Sushil Kumar On CAA: देश भर में CAA को लेकर सियासत तेज़ हो चुकी है। पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के नेता सुशील कुमार सिंह ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए आम आदमी पार्टी बिहार के निवर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि CAA के तहत हिंदुस्तान के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आये प्रवासियों को मोदी सरकार नागरिकता देगी, रहने के लिए जगह देगी और रोज़गार देगी।

हिंदुस्तान से पिछले 10 सालों में 11 लाख अमीर लोग पलायन कर दूसरे देशों में बस गए। पीएम मोदी दूसरे देशों से आए लोगों को नागरिकता देने की बात कर रहे हैं। जब देश में उद्योगपति ही नहीं रहेंगे तो लोगों को रोज़गार कैसे मिलेगा।
Recommended Video
हिदुंस्तान के करोड़ों युवा बेरोज़गार हैं, करोड़ो लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है। अपने देश के लोगों को रहने और रोज़गार का इंतज़ाम नहीं है। दूसरे देश के लोगों को नागरिकता दे रहे हैं। यह सिर्फ भाजपा की वोट बैंक की राजनीति है।
देश के लोग तो भारतीय जनता पार्टी की हक़ीकत जान चुके हैं, उन्हें वोट देने वाले नहीं हैं। इसलिए अब दूसरे देशों से आए लोगों को भाजपा उन जगहों पर बसाएगी, जहां उनका वोट बैंक नहीं है। यह कोई भी हिंदुस्तानी को कैसे पसंद होगा कि उनके पड़ोस में कोई दूसरे देश के लोग आकर बसे।
भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने हितों के लिए नये नये नियम और कानून बना रही है। जनता के फायदे के लिए कोई भी काम नहीं कर रही है। पहले देशावासियों के लिए सोचना चाहिए था, लेकिन देश के लोगों से जितना झूठ बोला गया कि अब यह लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। यही वजह है कि दूसरे देशों के लोगों को सुनहरे ख्वाब दिखाये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications