बिना दरवाजा खटखटाए सरपंच के घर में जाने पर महिलाओं ने दी घिनौनी सजा

नालंदा। बिहार के नालंदा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ग्रामीण को सरपंच के घर में बिना दरवाजा खटखटाए घुसने पर महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पीटा और उसके बाद उसको घिनौनी सजा दी गई। यह सब गांव वालों के सामने हुआ।

दरवाजा न खटखटाने की सजा

दरवाजा न खटखटाने की सजा

नालंदा के एक गांव में एक ग्रामीण सरपंच से मिलने गया तो वहां बिना दरवाजे पर दस्तक दिए ही अंदर चला गया। इस पर सरपंच के घर की महिलाएं खफा हो गईं। गांव में अमूमन घर में महिलाएं होती हैं इसलिए कोई पुरुष या बाहर का आदमी बिना दरवाजा खटखटाए अंदर नहीं जा सकता। इस ग्रामीण ने यह गुनाह कर दिया।

ग्रामीण से उसका ही थूक चटवाया

ग्रामीण से उसका ही थूक चटवाया

ग्रामीण के इस तरह बिना दरवाजा खटखटाए अंदर से आने के बाद हंगामा हुआ तो लोग जमा हो गए। महिलाओं ने उस ग्रामीण की चप्पलों से धुनाई कर दी। सजा के तौर उस ग्रामीण से जमीन पर थूक कर चाटने को कहा गया।

मंत्री ने कहा कि लेंगे एक्शन

मंत्री ने कहा कि लेंगे एक्शन

ग्रामीण ने पिटाई के बाद जमीन पर थूक कर उसे चाटा। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बिहार सरकार में मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+