बक्सर: बीच सड़क पर पति ने कुदाल से काटा पत्नी का सिर, अवैध संबंधों से था नाराज
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर रोका और कुदाल से उसका सिर काट दिया। महिला का शव वहीं सड़क पर गिर गया। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने गिरफ्तार होने के बाद कहा कि उसकी पत्नी की कई लोगों से नाजायज संबंध थे, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर के शिव मंदिर रोड में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काट दी। इसे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी पति को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह के लगभग 9 बजे दुकानदार अपनी दुकान खोलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक मॉल के सामने स्थानीय गांव निवासी अलगू यादव ने अपनी पत्नी चांदनी देवी उम्र 35 साल के गर्दन पर धारदार हथियार से कई बार प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद मृतका ने छटपटाते हुए घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा उसने पत्नी की हत्या कर भाग रहे आरोपी पति का पीछा करना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर पीछा करें ग्रामीणों को धमकाने का भी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने हार नहीं मानी। बाद में ग्रामीणों ने उसकी चारों ओर से घेराबंदी कर उसे थाना परिसर में घुसने को विवश हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि झारखंड के पाकुड़ जिला के हिरणपुर धोबी पाड़ा निवासी झुना महतो की पुत्री चांदनी कुमारी की शादी 2006 में ब्रह्मपुर गांव निवासी अलगु यादव के साथ हुई थी।
इधर कुछ माह से पति-पत्नी के बीच विवाद चला रहा था। मृतका स्थानीय एक मॉल में काम भी करती थी। घटना के समय वह घर से माल में ही जा रही थी। इस बारे में पूछताछ करने पर आरोपी पति ने बताया कि मृतका के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे। इसी से आजिज जाकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस के विलंब से पहुंचने में लोगों में आक्रोश भी देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications