कीटनाशक के लिए 50 फीसद अनुदान, आम और अमरूद पर छिड़काव के 75 फीसद अनुदान, ऐसे लें लाभ
Gaya News: गया बाज़ार समिति के सभागार में एक दिवसीय पौधा संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्र में कीटनाशी विक्रेताओं को कीटनाशी अधिनियम, नियमावली और कीटनाशी आदेश के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही कीटनाशी छिड़काव में सावधानियां और रबी फसलों में कीट व्याधियों, खरपतवार के प्रबंधन के लिए कीटनाशियों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई।
प्रशिक्षण में संयुक्त निदेशक (कृषि) मगध प्रमंडल, गया सुधीर कुमार राय ने कीटनाशक विक्रेताओं को सही तरीके से ट्रेनिंग लेने का निर्देश दिया। वहीं कीटनाशी अधिनियमों को मानने का भी निर्देश दिया। वहीं यह भी कहा गया कि कृषकों को कीट व्याधि प्रबंधन के लिए गलत दवा का इस्तेमाल नहीं करायें।

पटना से आये हुए सहायक कृषि निदेषक, पौधा संरक्षण सर्वेलान्स, मुख्यालय, पटना रविन्द्र कुमार ने कीटनाशी अधिनियम के पर डिटेल्स जानकारी दी। वहीं उन्होंने ज़ोर दिया कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग कीटनाशी उत्पादों का कारोबार करें। कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर, गया के वरीय वैज्ञानिक मनोज कुमार ने गलाईफोसेट के इस्तेमाल की जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर गया के वैज्ञानिक देवेन्द्र मंडल ने रबी फसलों में कीट व्याधि और खरपतवार के प्रबंध के बारे में कीटनाषी विक्रेताओं को जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी, गया अजय कुमार सिंह के द्वारा कीटनाषी विक्रेताओं को उचित मूल्य पर कीटनाशी का बिक्री का निर्देश दिया गया।
सहायक निदेषक, पौधा संरक्षण, गया सुजीत नाथ मल्लिक ने पौधा संरक्षण योजना से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कीटनाशी, खरपतवार नाशी, जैव कीटनाशी पर 50 फीसद अनुदान दिया जा रहा है। कृषक DBT पोर्टल पर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इसके साथ ही कृषको को आम और अमरूद पर छिड़काव के लिए 75 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है। इसके लिए गया ज़िले में यह सेवा देने वाली चार एजेन्सी को चिन्हित किया गया है, जो आम एवं अमरूद पर छिड़काव करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications