नीतीश का चला डंडा, पूरे के पूरे गांव पर लगाया जुर्माना

नालंदा। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार कितनी सख्त है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शराब की बोतलें पकड़े जाने पर नालंदा जिला प्रशासन ने कैलाशपुरी नाम के एक पूरे गांव पर सामूहिक जुर्माना लगाया है। इस गांव के हर घर को जुर्माने के तौर पर 5 हजार रुपए देने होंगे।

wine

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बिहार में किसी कानून के उल्लंघन पर सामूहिक सजा का यह शायद पहला उदाहरण है। जिले के डीएम त्यागीराजन एसएम ने बताया कि शराब की बोतलें पकड़े जाने के बाद सामूहिक तौर पर इस्लामपुर ब्लॉक के इस गांव के 50 परिवारों पर जुर्माना लगाया गया है।

5 अप्रैल से लगा है पूरे बिहार में शराब पर प्रतिबंध

नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जनपद है। 5 अप्रैल को पूरे बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगने के बाद प्रशासन लगातार यहां लोगों से शराब से दूर रहने की अपील कर रहा था, लेकिन इस क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। हाल ही मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानमंडल ने बिहार आबकारी एवं निषेध कानून में उस संशोधन को मंजूरी दी थी, जिसके तहत एक समूह के बार-बार निषेध कानून का उल्लंघन करने पर सामूहित तौर पर पूरे गांव या शहर पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

अभी तक की कार्रवाई में 189 लोग गिरफ्तार

डीएम ने बताया कि इस कानून के मुताबिक उल्लंघन करने पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। जुर्माने के अलावा जिला प्रशासन ने जिन 3 होटलों से शराब की बोतलें बरामद की हैं, उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि नालंदा जिले में 1 अप्रैल से 7 अगस्त के बीच की गई कार्रवाई में 189 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 1083 लीटर देसी शराब, 1527 लीटर आईएमएफएल, 6 लीटर बीयर और 109 लीटर ताड़ी जब्त की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+