बिहार: दशहरा मेला घूमने गए बाइक सवार युवकों की स्टंट करने के दौरान हुई मौत
पटना। बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। रूपसपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत यह दुर्घटना तब हुई जब दो युवक सड़क पर स्टंट कर रहे थे। इस स्टंट के दौरान दोनों की बाइक एक दूसरे से टकराने की वजह से दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है व एक का अभी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी अनिल कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य बाइक सवार दो युवकों को लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना करीब डेढ़ बजे रात की है।
हर साल प्रशासन त्योहारों के मौके पर बाइक सवार युवकों को लेकर एलर्ट रहती है कि कोई सड़कों पर स्टंट ना करे जिससे किसी दुर्घटना की संभावना बढ़ जाए। बावजूद इसके बाइक सवार युवक बिना एक पल अपने परिवार के बारे में सोचे हथेली पर जान लेकर स्टंट करने निकल जाते हैं। इस दुर्घटना के बाद से तीनों मृत युवकों के घर पर मातम छाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications