ओडिशा: महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 12 महीनों में गठित होगा राज्य स्तरीय महासंघ

भुवनेश्वर, 3 मई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आदेश के अनुसार, ओडिशा में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को और तेज करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए एक राज्य स्तरीय फेडरेशन 12 महीनों में बनाया जाएगा। मिशन शक्ति सचिव सुजाता आर कार्तिकेयन ने इस बारे में जानकारी दी है।

Naveen Patnaik

मिशन शक्ति सचिव ने कहा कि फेडरेशन राज्य में चल रहे स्वयं सहायता समूह आंदोलन को भरपूर सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा। आर सुजाता ने कहा कि आजीविका पहल को मजबूत करने के लिए इस साल हजारों एसएमई स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य सरकारी की तरफ से महिला स्वयं सहायता समूहों को 6,800 करोड़ रुपये की ऋण सहायता मिली है। पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के नवनिर्वाचित सदस्यों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 9000 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करने का निर्णय लिया है और अगले पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।

स्वयं सहायता समूहों को विपणन सहायता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में 500 मिशन शक्ति बाजार बनाए जाएंगे। महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा जो उत्पाद बनाए जाएंगे उन्हें विदेशों में बिक्री के लिए पहुंचाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से बनाए गए स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों को बाजार में उतारने के लिए प्रखंडों में 500 मिशन शक्ति कैफे भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को अगले साल लाइनमैन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ओडिशा सरकार सभी स्तरों पर महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। इसलिए ओडिशा सरकार ने मिशन शक्ति के तत्वावधान में जमीनी स्तर पर अपनी कई विकासात्मक परियोजनाओं में एसएचजी को कार्यान्वयन भागीदारों के रूप में शामिल करना एक आवश्यक बिंदु बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+