ओडिशा में कोरोना की दूसरी लहर ना ले पाए जन्म, इसीलिए सख्त कदम उठा रही है राज्य सरकार
भुवनेश्वर। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले पिछले 2-3 हफ्तों में बहुत तेजी से बढ़े हैं। तेज रफ्तार से बढ़े कोरोना के मामलों ने राज्य सरकार की नींद उड़ा कर रख दी है। महाराष्ट्र की स्थिति को देखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने राज्य में कोरोना के पुनरुत्थान की किसी भी संभावना को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप्ता महापात्रा ने आज सभी कलेक्टरों / नगर निगम आयुक्तों और एसपी को पत्र लिखकर ये निर्देश दिया है कि कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए।
Recommended Video

प्रदीप महापात्रा ने कहा है कि हाल के दिनों में कुछ राज्यों के अंदर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। ओडिशा के अंदर इसकी संभावनाएं बहुत हैं, लेकिन फिर भी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। महापात्रा ने सभी जिला अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि अपने जिलों में कोरोना की किसी भी तरह की वृद्धि को रोकने के लिए ये सुनिश्चित कर लीजिए कि लोग कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications