ओडिशा: बहु-बेटे ने ही बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, वो मांगता रहा जान की भीख

भुवनेश्‍वर। ओडिशा के कोरापुट जिले के आदिवासी इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति को बिजली के खंभे से बांधकर पीट-पीट कर मार डाला गया। यह घटना दिनदहाड़े की है, जिसमें बुजुर्ग को उसके परिवार के सदस्यों ने ही मारा-पीटा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में बुजुर्ग को अपने दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठाते हुए और पीड़ा में रोते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उस दौरान किसी को भी उस पर रहम नहीं आया और क्रूरतापूर्वक उसकी जान ले ली गई।

कोरापुट जिले की घटना

कोरापुट जिले की घटना

मृतक की पहचान कुर्शा मनियाका नामक बुजुर्ग के तौर पर हुई है। वह अपने ही परिचितों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बाद में आरोपी ने स्थानीय लोगों की मदद से उसके शव का अंतिम संस्कार भी किया। जब घटना की जानकारी कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को दी, तो पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार हैं।

परिजनों ने ही मारा

परिजनों ने ही मारा

उपरोक्‍त घटना के बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया। उन्‍होंने कहा कि, जो वीडियो सामने आया है उसमें बुजुर्ग को कुछ लोग बेरहमी से मारते दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उस बुजुर्ग की मौत हो गई। हम इस पूरे मामले में तेजी आवश्‍यक कार्रवाई कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है और फरार दो आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, ओडिशा के कोरापुट में एक बुजुर्ग व्यक्ति को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा बिजली के खंभे से बांधकर और लकड़ी के डंडों से पीटा जाता है। अपना बचाव करने में असमर्थ, वो बुजुर्ग अपने दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठाते हुए और पीड़ा में रोते हुए भी देखा जा सकता है। लोग उसे फिर भी मारते रहे। उनके हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब आपसी विवाद में हुआ। आरोपियों में मणिका के भाई, बेटे और बहू शामिल थे। उन लोगों ने उसे बिजली के खंभे से बांध दिया था और फिर लकड़ी के डंडों से उस पर हमला कर दिया। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक महिला और एक युवक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वे उसके बहू-बेटे बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+