ओडिशा सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को दिया फीस में 15 फीसदी कटौती करने का आदेश
भुवनेश्वर, जून 4। कोरोना काल में पिछले डेढ़ साल के अंदर स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों के परिजनों पर फीस का बोझ भी बढ़ गया है। लोगों के सामने आर्थिक संकट है और ऐसे में प्राइवेट स्कूलों की फीस भर पाना बहुत ही मुश्किल है। ऐसे में ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों की फीस को माफ कर दिया है। सरकार का ये फैसला उन लोगों पर लागू होगा, जिन्होंने 2020-21 अकेडमिक सेशन में वार्षिक स्कूल फीस में छूट के लिए आवेदन नहीं किया था।

शुक्रवार को स्कूल और जन शिक्षा (एसएमई) विभाग की तरफ से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, जिन स्कूलों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, वे लागू छूट के अनुसार फीस जमा कर सकते हैं, जबकि शेष स्कूलों को 15 प्रतिशत की फीस छूट देनी है।
आपको बता दें कि ओडिशा सरकार ने पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के बाद भी प्राइवेट स्कूलों को ऐसा ही आदेश दिया था। इसी साल जनवरी में सरकार नेस्कूलों को कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन की अवधि के दौरान फीस में कटौती करने का फरमान सुनाया था।












Click it and Unblock the Notifications