इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर सब्सिडी देने की योजना बना रही है ओडिशा सरकार, 15 फीसदी होगा अमाउंट

भुवनेश्वर, अगस्त 25। ओडिशा सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए एक योजना पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार प्रदेशवासियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर सब्सिडी देने का विचार कर रही है। इस संबंध में परिवहन विभाग के एक प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिलने की संभावना है।

Odisha

परिवहन विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन खरीदने पर राज्य सरकार की तरफ से 15% की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें दो पहिया के लिए 5000 रुपये, तिपहिया के लिए 12000 रुपये और चार पहिया के लिए 100000 रुपये की अधिकतम सब्सिडी राशि दिए जाने की संभावना है।

इसके अलावा राज्य सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विभाग/कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के लिए ऑफिशियल इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल को किराए पर भी मुहैया कराएगी। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को सभी निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रियायती दर पर पार्किंग मुहैया कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अलग-अलग शहर इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए रियायती शुल्क और ईवी चार्जिंग के साथ ऑन-स्ट्रीट पार्किंग स्थानों के प्रावधानों को प्रोत्साहित करने के लिए सिटी पार्किंग प्लान तैयार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+