कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग के लिए जल्द आर्थिक पैकेज का ऐलान करेगी ओडिशा सरकार

कोरोना के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए राज्य के पर्यटन क्षेत्र की मदद के लिए ओडिशा सरकार जल्द ही आर्थिक पैकेज का ऐलान करने जा रही है।

भुवनेश्वर, 14 जून। कोरोना के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए राज्य के पर्यटन क्षेत्र की मदद के लिए ओडिशा सरकार जल्द ही आर्थिक पैकेज का ऐलान करने जा रही है। राज्य की पर्यटन मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्रही ने शनिवार को यह जानकारी दी। फिक्की द्वारा आयोजित 'कोविड -19: राज्य पर्यटन क्षेत्र पर प्रभाव' पर वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए, पाणिग्रही ने कहा कि इस वर्ष पर्यटन क्षेत्र के लिए आवंटित बजट में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है।

Naveen Patnaik

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ओडिशा के पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक मानकों तक पहुंचाना चाहते हैं और इसके लिए वह जल्द ही आर्थिक पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को दोबारा खड़ा होने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में पर्यटन स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अन्य क्षेत्रों की तुलना में थोड़ा कम हो सकता है लेकिन यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसे समर्थन दिया जाना चाहिए। पर्यटन सचिव विशाल कुमार देव ने कहा कि सरकार पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत है।

यह भी पढ़ें: वैक्सीन को लेकर बड़ी खुशखबरी! अमेरिकी Novavax कोरोना के वैरिएंट पर 93 फीसदी असरदार- स्टडी

उन्होंने कहा हम उद्योग को दिए जाने वाले विस्तृत समर्थन पैकेज पर काम कर रहे हैं, जिसमें होटल, रेस्त्रां, टूर ऑपरेटर, फोटोग्राफर और गाइड सहित स्व-रोजगार वाले लोग शामिल होंगे। फिक्की ओडिशा राज्य परिषद की अध्यक्ष और संबाद समूह की एमडी मोनिका नैय्यर पटनायक ने कहा कि फिक्की ओडिशा राज्य परिषद मेक इन ओडिशा, कृषि ओडिशा और ओडिशा 50 जैसे विभिन्न कार्यक्रमों सरकार की भागीदार के रूप में काम कर रही है और इसकी तरफ से इन सभी पर विभिन्न वर्चुअल कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम टीकाकरण अभियान और चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की खरीद में राज्य सरकार की टास्क फोर्स का हिस्सा हैं। फिक्की पर्यटन राष्ट्रीय समिति के सह-अध्यक्ष और स्वस्ती समूह के सीएमडी जेके मोहंती ने हाल ही में यास चक्रवात सहित महामारी के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ राज्य सरकार की लड़ाई की सराहना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+