वैक्सीन को लेकर बड़ी खुशखबरी! अमेरिकी Novavax कोरोना के वैरिएंट पर 93 फीसदी असरदार- स्टडी
वाशिंगटन, जून 14: कोरोना वायरस की गंभीर बीमारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। हालांकि वायरस पर काबू पाने के लिए अलग-अलग देशों में वैक्सीन बना गई है, जो इस वायरस पर काबू पाने में अच्छे रिजल्ट भी दिखा रही हैं। इस बीच कोरोना के नए-नए वैरिएंट भी देशों की चिंता बढ़ा रहे हैं। हाल ही दुनिया में जारी कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को बड़ी संख्या में संक्रमित किया है। हालांकि इस बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी नोवावैक्स को कोरोना वायरस के वैरिएंट के खिलाफ 93 फीसदी असरदार बताया है। अमेरिका और मेक्सिको में किए गए बड़े और लास्ट फेज की स्टडी में यह बात सामने आई है।
Recommended Video

अमेरिकी बायोटेक फर्म ने सोमवार को बताया कि वैक्सीन का शॉट रोगसूचक कोविड को रोकने में 90 फीसदी प्रभावी है। वहीं मध्यम और गंभीर लक्षणों को रोकने में 100 फीसदी असरदार है। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट पर वैक्सीन का शॉट 93 प्रतिशत प्रभावकारी साबित होगा। कुल मिलाकर एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि स्टडी में नोवावैक्स (Novavax) वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 90 फीसदी असरदार है।
चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर स्टेनली सी. एर्क ने एक बयान में बताया कि नोवावैक्स अतिरिक्त कोविड -19 टीकों के लिए महत्वपूर्ण और लगातार वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आवश्यकता को संबोधित करने के करीब एक कदम है। नोवावैक्स हमारे नियामक सबमिशन को पूरा करने और एक अच्छी तरह से समझे और सिद्ध मंच पर निर्मित इस वैक्सीन को एक ऐसी दुनिया में वितरित करने के लिए तत्परता की भावना के साथ काम करना जारी रखता है, जिसे अभी भी टीकों की बहुत आवश्यकता है।
कंपनी ने पहले कहा था कि वह साल की तीसरी तिमाही तक अमेरिका और यूरोप में वैक्सीन प्राधिकरण के लिए फाइल नहीं करेगी। नोवावैक्स का कहना है कि वह तीसरी तिमाही के अंत तक प्रति माह 100 मिलियन खुराक और 2021 के अंत तक 150 मिलियन प्रति माह की विनिर्माण क्षमता तक पहुंचने की राह पर है। नोवावैक्स के अध्ययन में अमेरिका और मैक्सिको में 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लगभग 30,000 लोगों को शामिल किया गया था।जिनमें से दो तिहाई को तीन हफ्तों के गैप पर टीके की दो डोज दी गईं, जबकि बाकी को डमी टीका दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications