कोरोना की नकली दवा बनाने वालों पर नकेल कसने को तैयार ओडिशा सरकार, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

भुवनेश्वर, जून 14। कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे नकली दवा के व्यापार को लेकर ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार काफी सख्त नजर आ रही है। रविवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नबा किशोर दास ने कोरोना की नकली दवा बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ड्रग कंट्रोलर और पुलिस को राज्य के अंदर नकली दवा बना रही कंपनियों और दुकानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं और जो भी ऐसा करते हुए पाया जाता है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए भी कहा है।

Coronavirus

पकड़ी गई नकली फेविपिराविर की हो रही है टेस्टिंग

नबा किशोर दास ने बताया कि कटक शहर में 10 जून को कुछ दवा दुकानों से जब्त की गई नकली फेविपिराविर टैबलेट को परीक्षण के लिए भुवनेश्वर और कोलकाता की प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। कटक के अलावा, बलांगीर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, राउरकेला और भुवनेश्वर से नकली दवाएं जब्त की गईं हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ड्रग कंट्रोलर इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगी।

तीसरी लहर को लेकर हमारी तैयारी है पूरी- स्वास्थ्य मंत्री

नबा किशोर दास ने राज्य में कोरोना की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। हम अभी एक्सपर्ट की राय ले रहे हैं और उसी के आधार पर सभी उपाय अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों और अनुमंडल अस्पतालों में बच्चों के लिए 1,610 सामान्य बेड और 610 आईसीयू बेड स्थापित किए गए हैं, क्योंकि आशंका है कि तीसरी लहर में बच्चे भी प्रभावित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+