लॉकडाउन में श्रमिक ना हो परेशान, ओडिशा सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
भुवनेश्वर, मई 6: कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। रोजाना 3 लाख से ऊपर कोरोना के नए केस दर्ज हो रहे है। वहीं कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर अस्पतालों की भी स्थिति भी बेकाबू हो रही है। ऐसे में राज्य सरकारों ने अपने हिसाब से संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए अलग-अलग सख्ती बरतना शुरू कर दी है। ज्यादातर राज्य सरकारों ने लॉकडाउन लगाना शुरू कर दिया है, जिसमें ओडिशा भी एक है। ऐसे में मजूदरों की परेशानी को देखते हुए पटनायक सरकार ने मजदूर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

ओडिशा में कर्फ्यू की अवधि के दौरान मदद मांगने वाले श्रमिक और मजदूर के लिए श्रम विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 1800-3456-703 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल कर लेबर किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जैसे अगर किसी कंपनी की तरफ से उनको भुगतान नहीं किया जा रहा तो वो अपनी शिकायत इस नंबर पर कॉल कर दर्ज करा सकते है, जिसका तुरंत समाधान किया जाएगा।
वहीं राज्य में जारी लॉकडाउन के बीच किसी भी तरह की परेशानी से जूझ रहे श्रमिक अपनी मदद के लिए सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications