ओडिशा में जारी 'अंडा फेक पॉलिटिक्स', भुवनेश्वर में बीजेपी महिला सांसद अपराजिता सारंगी के उपर फेके गए अंडे
भुवनेश्वर, 26 नवंबर। ओडिशा में इन दिनों राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग की जगह अंडा फेंकने की राजनीति चल रही है। दो दिन पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के काफिले पर पुरी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके थे तो वहीं शुक्रवार को भुवनेश्वर में बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अंडे फेके गए। दरअसल, कांग्रेस समर्थक अपराजिता सारंगी का विरोध कर रहे थे, उसी दौरान उनपर अंडे फेके गए। सारंगी के साथ ये घटना भुवनेश्वर में बनमालीपुर में हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस 2 को लिया हिरासत में
जानकारी के मुताबिक, अपराजिता सारंगी ने खुद पर हुए अंडे हमले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। शिकायत में कहा गया है कि हमलावरों ने उनके वाहनों पर पथराव किया था। इतना ही नहीं हमलावर के हाथों में चाकू और हथियार थे।
ओडिशा में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित- सारंगी
इस घटना को लेकर बीजेपी सांसद और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता सारंगी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जब राज्य के अंदर एक सांसद ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस करती होंगी। उन्होंने आगे कहा, "मैं एक महिला सांसद हूं और मैं सुरक्षित नहीं हूं। एक निर्वाचित प्रतिनिधि और एक सांसद के रूप में मुझे सुरक्षा प्रदान करना सरकार का कर्तव्य है।" उन्होंने कहा कि उन्हें एक विधवा के ड्राइंग रूम में तीन से चार घंटे रहना पड़ा, क्योंकि बीजद कार्यकर्ता हिंसक हो गए और पथराव शुरू कर दिया। "अगर एक बुजुर्ग नागरिक घायल हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता?"












Click it and Unblock the Notifications