ओडिशा: कोरोना के खिलाफ सीएम पटनायक ने तैनात किए 47 नए ALS सिस्टम से लैस एंबुलेंस

भुनेश्वर, अप्रैल 15। कोरोना वायरस महामारी के प्रचंड रूप में देशभर में हाहाकार मचा दिया है, वर्तमान में हालात पिछले वर्ष से कहीं अधिक है। संक्रमण के प्रसार पर काबू पाने के लिए राज्य सरकारे हर संभव फैसले ले रही हैं। इसी दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश को लोगों को एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) से लैस 47 नए एंबुलेंस की सौगात दी। 'महा बिशुबा संक्रांति' और 'ओडिया न्यू ईयर' के शुभ अवसर पर नई एम्बुलेंस को समर्पित करते हुए सीएम पटनायक ने उम्मीद जताई कि ये एंबुलेंस एएलएस सिस्टम वाले रोगियों के परिवहन की बढ़ती मांग को पूरा करेगा।

Odisha CM Patnaik deploys 47 new ALS system equipped ambulances against Coronavirus

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि लोगों के सहयोग से ओडिशा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को हराया जा सकता है, जैसे पिछले साल किया गया था। गौरतलब है कि सीएम पटनायक ने कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर एंबुलेंस की पहुंच और संख्या को बढ़ाने के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस के प्रावधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने 47 नई एएलएस एंबुलेंस का प्रावधान किया गया। इन एंबुलेंस को MPLAD, CSR, DMF और OMBADC सहित विभिन्न संस्थाओं ने फंड किया है।

इन 47 एएलएस एंबुलेंस में से 28 को 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के तहत प्रबंधित किया जाएगा और 19 को अपने स्तर पर आपातकालीन रोगी परिवहन की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। राज्य में 5 मार्च 2013 से आपातकालीन चिकित्सा एंबुलेंस सेवा चल रही है। वर्तमान बेड़े में 596 वाहन शामिल हैं, जिनमें से 540 में बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम और 56 में एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम है। इन नई एम्बुलेंसों को जोड़ने के साथ, उन्नत एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की कुल संख्या 103 हो गई है।

यह भी पढ़ें: पिपिली उपचुनाव: कोरोना ने ली कांग्रेस उम्मीदवार की जान, 17 अप्रैल को होने वाला चुनाव स्थगित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+