ओडिशा: जाजपुर में समर्पित COVID-19 हॉस्‍पिटल बनाने की सीएम पटनायक ने दी मंजूरी

भुननेश्‍वर। ओडिशा सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कमर कस ली है। ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने जाजपुर जिले में एक समर्पित कोरोना अस्‍पताल खोलने की मंजूरी दे दी है। इस अस्‍पताल को प्राइवेट पार्टनरशिप से विकसित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जाजपुर का भूमिका मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल को सरकारी COVID अस्पताल के रूप में बदला जाएगा। जहां मरीज मुफ्त में इलाज करा सकेंगे। इलाज में आने वाले सभी खर्चे राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

ओडिशा: जाजपुर में समर्पित COVID-19 हॉस्‍पिटल बनाने की सीएम पटनायक ने दी मंजूरी

एक बार अस्‍पताल के ऑपरेशनल होने के बाद, जाजपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों के गंभीर कोरोना मरीजों को इलाज के लिए कटक या भुवनेश्‍वर जाना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में 150 ऑक्सीजन युक्त बेड और 50 आईसीयू बिस्तर होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा सरकार ने राज्‍य के सरकारी और निजी दोनों संस्‍थाओं को संचालित सभी कोविड अस्पतालों को समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। ऐसा होने से परिजन अपने रोगियों पर नियमित अपडेट प्राप्त कर सकेंगे।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, कोविड रोगियों का इलाज करने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को एक समर्पित टोल-फ्री नंबर के साथ चौबीसों घंटे काम करने के लिए एक हेल्प डेस्क स्थापित करना होगा। यह निर्देश मरीजों के परिजनों द्वारा कोविड अस्पतालों में भर्ती उनके परिवार के सदस्यों के इलाज और स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने की शिकायतों के मद्देनजर आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+