Odisha Assembly Election: कंटाबांजी सीट से लड़ेंगे सीएम पटनायक, BJD ने जारी की 9 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट
Odisha Assembly Elections 2024: ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे। एक दिन पहले बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की, जिसके बाद अब बुधवार (17 अप्रैल) को बीजू जनता दल (BJD) ने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने खुद विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट के रूप में 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। साथ ही दो सीटों पर उम्मीदवारों की अदला-बदली भी की है।

इस लिस्ट में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी नाम शामिल है। पटनायक कंटाबांजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही 9 उम्मीदवार के नामों के साथ संबलपुर और रेढाखोल सीट पर पहले से घोषित उम्मीदवार की सीट भी बदलने का ऐलान किया है।
जानिए किसको कहां से मिला टिकट
सीएम नवीन पटनायक ने अपने वीडियो संदेश में जानकारी देते हुए प्रत्याशी और सीट के बारे में बताया। उन्होंने घोषणा करते बताया कि चित्रकोंडा सीट से लक्ष्मीप्रिया नायक को उम्मीदवार बनाया है। जबकि खुद कंटाबांजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
ऐसे ही पद्मपुर सीट से वर्षा सिंह बरिया, कुचिंडा से राजेन्द्र छत्रिया, देवगड़ से अरुंधति देवी, अनुगुल से संयुक्ता सिंह, नीमापड़ा से दिलीप नायक, सानखेमुंडी से सुलक्षणा गीतांजलि देवी और जयपुर से इंदिदार नंद को पार्टी ने टिकट दिया है।
दो सीटों पर प्रत्याशियों की अदला-बदली
इसके अलावा संबलपुर तथा रेढाखोल सीट पर पार्टी ने उम्मीदवारों की बदला-बदली कर दी है। रेढाखोल से पहले घोषित रोहित पुजारी को संबलपुर सीट पर शिफ्ट किया है, जबकि प्रसन्न आचार्य को रेढाखोल से प्रत्याशी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications