IPS Arun Bothra का सवाल-रजाई में बैठे लोगों को ठंडे हाथ लगाने पर क्या सजा हो? जवाब- माथे पर KISS

ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा (IPS Arun Bothra) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्‍सर अपनी मजाकिया पोस्‍ट के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं।

इस वक्‍त पूरा उत्‍तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कोना कोना ठिठुर रहा है। सर्दी को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्‍स की भी बाढ़ सी आई हुई है। मजाकिया पोस्‍ट की इस बहती गंगा में हाथ धोने से आईपीएस अरुण बोथरा भी नहीं चूके है।

अरुण बोथरा आईपीएस, ओडिशा कैडर

अरुण बोथरा आईपीएस, ओडिशा कैडर

दरअसल, ओडिशा कैडर के आईपीएस अरुण बोथरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्‍ट करके एक अजीब सवाल पूछा है। उसके जवाब भी अजीब ही मिले हैं। बोथरा ने पूछा कि 'जो लोग सर्दी के ठंडे हाथ गर्म रजाई में बैठे लोगों को लगाते हैं उन्हें क्या सजा होनी चाहिए'

Recommended Video

    IPS KP Singh रिटायर होते ही क्यों चले VHP की राह, Prayagraj से है खास कनेक्शन | वनइंडिया हिंदी
     520 लोगों ने लाइक की पोस्‍ट

    520 लोगों ने लाइक की पोस्‍ट

    छह जनवरी 2023 की सुबह करीब नौ बजे आईपीएस अरुण बोथरा द्वारा इस सवाल की पोस्‍ट को दोपहर तक 520 लोगों ने लाइक किया। वहीं 18 लोगों द्वारा पोस्‍ट को रीट्विट भी किया गया है। कमेंट तो इस पर लाजवाब आए हैं।

     नई नई शादी हुई लगती है

    नई नई शादी हुई लगती है

    अरण्यानी नाम से यूजर ने लिखा कि जो लोग सर्दी के ठंडे हाथ गर्म रजाई में बैठे लोगों को लगाते हैं उन्हें सजा के तौर पर उनके माथे पर किस करना चाहिए। इस पर चुटकी लेते हुए आईपीएस अरुण बोथरा ने भी कमेंट करके लिखा कि 'नई नई शादी हुई लगती है'

    इनके कमेंट भी हैं मजेदार

    एकता शाह-पांच किलोग्राम मटर छिलवाने चाहिए

    शिवम भट्ट-वो जब सुबह सुकून से सो रहे हां तो उनकी रजाई खींच लेनी चाहिए।
    मेजर अमित बंसल-उनकी शर्ट के अंदर बर्फ के टुकड़े डाल दिए जाएं।
    बजरंग यादव -गर्म चाय बनवाई जाए। फिर भी दुबारा हाथ लगाएं तो पकौड़े भी मंगवाए जा सकते हैं।
    देव र‍िषि गुप्‍ता- ऐसे लोगों को राम गोपाल वर्मा की फिल्‍म आग दो बार दिखानी चाहिए।
    शशांक कंदोई- ठडें पानी से नहलाया जाए।
    शमेंद्र भदौरिया- गुरुड़ पुराण में इसके लिए अलग से सजा का प्रावधान है।

    कौन हैं आईपीएस अरुण बोथरा?

    कौन हैं आईपीएस अरुण बोथरा?

    आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। शुरुआती​ शिक्षा जयपुर से प्राप्त की। राजस्थान के श्रीगंगानगर के कॉलेज से BA की डिग्री पाई। इसके बाद यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए थे। ओडिशा कैडर में साल 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+