'तुम्हें थप्पड़ मारूंगा', ओडिशा के BJP नेता ने महिला पुलिसकर्मी को दिया धक्का, दुर्व्यवहार का VIDEO Viral

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा नेता को महिला पुलिसकर्मी के साथ तीखी बहस करते हुए देखा जा रहा है। महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने से पहले बीजेपी नेता कह रहा है कि "मैं तुम्हें थप्पड़ मारूंगा"।

ओडिशा के BJP नेता ने महिला पुलिसकर्मी को दिया धक्का
Photo Credit:

BJP MLA pushes woman policeman: ओडिशा के भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा का एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही बीजेपी नेता की जमकर आलोचना की जा रही है। कैमरे में कैद हुई यह घटना बुधवार को संबलपुर में भाजपा के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने आरोपों का खंडन करते हुए अपनी सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि धनुपाली पुलिस थाना प्रभारी अनीता प्रधान ने उन्हें धक्का दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा नेता को महिला पुलिसकर्मी के साथ तीखी बहस करते हुए देखा जा रहा है। महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने से पहले बीजेपी नेता कह रहा है कि "मैं तुम्हें थप्पड़ मारूंगा"।वहीं, दूसरी तरफ विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस महिला भाजपा सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी। जब मैं पुलिस के पास यह पूछने गया कि मामला क्या है, तो उनमें से एक के पैर में चोट लग गई। जब मैंने पुलिस बैरिकेड्स को पार नहीं किया तो मैं उसे कैसे धक्का दे सकता था? वास्तव में, उसने मुझे धक्का दिया। इस बीच, संबलपुर एसपी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, उन्होंने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है और वे इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।

Recommended Video

    Live: Smriti Irani | Press Conference at BJP HQ | वनइंडिया हिंदी

    बीजू जनता दल (बीजद) ने घटना का वीडियो ट्विटर पर साझा किया और जयनारायण मिश्रा के व्यवहार को लेकर भाजपा की आलोचना की। बीजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि क्या यह ओडिशा में विपक्ष के नेता @BJP4Odisha को शोभा देता है जो ड्यूटी पर एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और मारपीट करता है? उन्होंने कहा कि जय नारायण मिश्रा का हिस्ट्रीशीटर के रूप में एक त्रुटिहीन ट्रैक रिकॉर्ड है, जो अब जमानत पर है! @JPNadda जी, है आप @BJP4India की यही छवि चाहते हैं?"।

    यह भी पढ़ें- गरीबों के लिए 'मगरमच्छ के आंसू' बहा रही है BJP, ओडिश सीएम नवीन पटनायक ने कहा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+