ओडिशा: सुकटेल सिंचाई परियोजना पर CWC के इनकार के बाद हाई पावर पैनल लेगा फंडिग पर अंतिम फैसला
भुवनेश्वर। ओडिशा के बलांगीर जिले में Lower Suktel irrigation project को केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, इसके बाद भी इस परियोजना को ओडिशा सरकार द्वारा हटाया नहीं जा रहा है। हालांकि, इस परियोजना के रास्ते में अब भी कई रुकावटें हैं। आपको बता दें कि लोअर सुकटेल सिंचाई परियोजना के खिलाफ स्थानीय विरोधों के अलावा इसे महानदी के पानी विवाद पर न्यायाधिकरण के अंतिम फैसले का भी इंतजार करना होगा।

आपको बता दें कि लोअर सुकटेल महानदी बेसिन परियोजनाओं में से एक है, इसलिए यह ट्रिब्यूनल द्वारा अपना निर्णय देने के बाद ही आगे बढ़ सकता है। वहीं, इस परियोजना के लिए सीडब्ल्यूसी की मंजूरी आवश्यक है। अनुमति मिलने के बाद ही उच्च शक्ति समिति (एचपीसी) परियोजना को निधि (फंड) देने पर निर्णय लेगी।
वहीं, परियोजना के कार्य में लगातार हो रही देरी के कारण, लागत में लगातार हो रही वृद्धि ने सरकार को काफी चिंता दे दी है। 1996 में इस परियोजना की लागत का अनुमान 217.13 करोड़ रुपये था, इसे 2010 में संशोधित कर 1,041.81 करोड़ रुपये कर दिया गया था। अनुमान को और संशोधित कर अब 2,448 करोड़ रुपये कर दिया गया है। लोअर सुकटेल मेजर इरिगेशन प्रोजेक्ट के लिए सर्वेक्षण 1979 में किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications