ओडिशा: पिपिली-डेलंगे क्षेत्र को सीएम ने दी 68 करोड़ रुपए की सौगात, इस राशि से शुरू होगी विकास परियोजनाएं

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को पिपिली-डेलंगे क्षेत्र को 68 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देने का ऐलान किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने यहां होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर ये ऐलान किया है।

Naveen patnaik

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां के लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस 68 करोड़ रुपए के पैकेज में पुल, स्टेडियम, बस-स्टैंड के निर्माण के साथ सड़कों और सिंचाई सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि कृषि और ग्राम उद्योगों की एक प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की भागीदारी प्रेरणदायक है। आपको बता दें कि महात्मा गांधी ने 1938 में इस इलाके का दौरा भी किया था।

पटनायक ने कहा, "गांधी के आदर्श हमारे लिए हर समय महत्वपूर्ण हैं," राज्य सरकार ने गांधी स्मारक को विकसित करने और बर्बोई में एक मॉडल स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि उन्होंने हमेशा गांवों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है, खासकर महिलाओं और किसानों के कल्याण पर। उन्होंने कहा, "गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान उन्हें सबसे अच्छी संतुष्टि देती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+