Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओडिशा कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सभी कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा: सूत्र

भुवनेश्वर, 4 जून: ओडिशा सरकार की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सीएम नवीन पटनायक के निर्देश के बाद सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह पर नए कैबिनेट मंत्रियों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही। उम्मीद है कि रविवार दोपहर को नए कैबिनेट के सभी मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। जिसको लेकर राजभवन प्रशासन तैयारी कर रहा है।

Recommended Video

    Odisha Cabinet Ministers Resign: पूरी कैबिनेट ने क्यों दिया इस्तीफा ? | वनइंडिया हिंदी | #Politics
    Odisha

    सूत्रों के मुताबिक सीएम नवीन पटनायक और बीजेडी 2024 के लोकसभा चुनाव पर फोकस कर रही है, जिस वजह से कैबिनेट में फेरबदल का निर्णय लिया गया। कुछ मंत्रियों के काम में सुस्ती भी आ रही थी, ऐसे में उनको हटाना जरूरी था। सूत्रों ने बताया कि सभी 20 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। नए कैबिनेट मंत्री रविवार सुबह 11.45 बजे राजभवन के कन्वेंशन हॉल में शपथ लेंगे।

    विवादित मंत्रियों को पद नहीं
    वहीं खबर आ रही कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक विवादित और खराब छवि वाले विधायकों को मंत्री पद नहीं देंगे। इसके पीछे की वजह आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हैं। बीजेडी सरकार ने राज्य में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, ऐसे में उसके पास दो साल से भी कम का वक्त बचा है। सूत्रों के मुताबिक इस कैबिनेट फेरबदल के जरिए जातीय समीकरण को भी साधा जा सकता है।

    उपचुनाव में अच्छी जीत
    वहीं दूसरी ओर हाल ही में ओडिशा की ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें बीजेडी ने प्रचंड जीत हासिल की और उसके उम्मीदवार अलका मोहंती ने 66,122 मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया। इसमें विपक्षी पार्टी बीजेपी तीसरे पायदान पर पहुंच गई। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक रहा, जहां किशोर पटेल 27831 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+