ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर के 100 मीटर दायरे में नहीं होगा निर्माण, BJD और मंदिर प्रशासन ने केंद्र को लिखा पत्रा
भुवनेश्वर। ओडिशा में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (NMA) के द्वारा पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर को लेकर जारी किए एक ड्राफ्ट के खिलाफ विरोध बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, इस मसौदे में प्राधिकरण ने जगन्नाथ मंदिर के 100 मीटर के दायरे में किसी भी निर्माण को प्रतिबंधित कर दिया है। NMA के इस फैसले के खिलाफ राज्य की बीजू जनता दल सरकार, मंदिर समिति और यहां तक कि विपक्षी दल भी विरोध में है।

Recommended Video
मंदिर के प्रशासन ने संस्कृति मंत्रालय को लिखा पत्रा
मंदिर के वरिष्ठ सेवादार बिनायक दशमोहापात्रा ने कहा है कि ये ड्राफ्ट भगवान जगन्नाथ का अपमान है और अगर जरूरत पड़ी तो ड्राफ्ट बायल के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट तक चले जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ ड्राफ्ट को वापस लेने की मांग को लेकर श्रीक्षेत्र धाम में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। श्रीमंदिर के चारों तरफ रहने वाले स्थानीय लोग, श्रीमंदिर के सेवकों ने इस प्रस्तावित अधिनियम का कड़ा विरोध किया है। सैकड़ों की संख्या में श्रीमंदिर के सेवकों ने सिंहद्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रस्तावित अधिनियम को वापस लेने के लिए श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक किशन कुमार ने केन्द्र संस्कृति मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications