इंडिया स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में भुवनेश्वर ने जीते 2 पुरस्कार
भुवनेश्वर, जून 26। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड्स प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर ने दो अवॉर्ड जीते हैं।

भुवनेश्वर अपनी विश्व स्तर पर प्रशंसित परियोजना 'सामाजिक रूप से स्मार्ट भुवनेश्वर' के लिए सामाजिक पहलुओं की श्रेणी में देश के सभी स्मार्ट शहरों में से दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं 'भुवनेश्वर मी' मोबाइल ऐप के लिए इस शहर को गवर्नेंस कैटेगिरी में तीसरा स्थान हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त संजय कुमार सिंह ने कहा, "हमने अपने नवाचारों और विचारों के साथ इन पुरस्कारों को हासिल किया है और भविष्य में भुवनेश्वर इसी तरह की नागरिक केंद्रित परियोजनाओं के साथ आगे बढ़ेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाई जाएगी और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हम स्मार्ट सिटी चैलेंज के दौरान इस तरह के और पुरस्कार जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications