Ease Of living Index 2020 की लिस्ट में भुवनेश्वर को मिला दूसरा स्थान, मिलियन से कम है आबादी
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 की मिलियन से कम की श्रेणी में दूसरे स्थान पर रखा गया है। भुवनेश्वर का स्कोर 59.85 है। इस श्रेणी में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 की फाइनल रैंकिंग केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के द्वारा जारी की गई है।
Recommended Video

इस लिस्ट में आबादी को दो श्रेणी में बांटा गया है। एक है मिलियन + और एक मिलियन -
मिलियन + की श्रेणी में कर्नाटक की राजधानी बेंगुलरु को पहले स्थान पर रखा गया है। बेंगलुरु को 66.70 स्कोर मिला है। बेंगलुरु के बाद पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, सूरत, नवी मुंबई, कोयम्बटूर, वडोदरा, इंदौर और ग्रेटर मुंबई का स्थान है।
वहीं मिलियन से कम की श्रेणी में, शिमला को रहने की सुविधा में सर्वोच्च स्थान दिया गया था, उसके बाद भुवनेश्वर, सिलवासा, काकीनाडा, सलेम, वेल्लोर, गांधीनगर, गुरुग्राम, दावणगेरे, और तिरुचिरापल्ली का स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications