Bhopal News: मोबाइल पर पबजी गेम खेलते हुए युवक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
Bhopal News: राजधानी भोपाल में बुधवार को 19 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दे निशातपुरा इलाके में मोबाइल पर पबजी गेम खेलते हुए अचानक हार्ट अटैक आने से 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की माने वे कुछ दिनों से बीमार भी चल रहा था। वे रोजाना मोबाइल पर पबजी गेम खेलता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक करीम पारदी 19 वर्षीय एहसान नगर करोंद में रहता था। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। कल दोपहर में अपने मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था, तभी गेम खेलते-खेलते वे गिर कर बेहोश हो गया। परिजनों उसे बेसुध हालत में पीपुल्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, हालांकि अभी तक पीएम रिपोर्ट नहीं आई है इसलिए मौत की वजह पूरी तरह नहीं बता सकते है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही खुलासा हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications