3 फरवरी से पहले जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का होगा आयोजन, गांव चलो अभियान का शुभारंभ

Bhopal News: BJP प्रदेश कार्यालय में गांव चलो अभियान के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और गांव चलो अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवप्रकाश ने गांव चलो अभियान के संबंध में प्रेजेंटेशन देकर प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों को जानकारियां दी।

कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Workshops will organized district and division level before February 3, Gaon Chalo campaign launched

भारत के विकास में गांवों का विकसित होना जरूरी- शिव प्रकाश

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और गांव चलो अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी श्री शिवप्रकाश जी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत केवल विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इसी संकल्प को लेकर गांव चलो अभियान की शुरूआत की गई है। इसका मकसद सभी गांवों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है।

शिवप्रकाश जी ने कहा कि अभियान की तैयारियां 3 फरवरी तक की जाएंगी। कार्यकर्ताओं का प्रवास 9 से 11 फरवरी तक रहेगा और तृतीय चरण में समीक्षा बैठक 14 फरवरी तक होगी। मध्यप्रदेश में 3 फरवरी से पहले जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

गांव चलो अभियान के माध्यम से 58 प्रतिशत वोट हासिल करना लक्ष्य- विष्णुदत्त शर्मा

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी से रामराज्य की शुरूआत हो चुकी है। दुनिया की नजर हमारे देश पर है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर गांव चलो अभियान के माध्यम से उतारकर 58 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य हासिल करना है।

शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जब कार्यकर्ता लोगों को अपनी बात कहेंगे तो लोगों का उस पर विश्वास ज्यादा होगा क्योंकि चाहे केंद्र की योजनाएं हो या फिर राज्य की सभी का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है और वो अब पार्टी के कार्यकर्ता को सम्मान की नजर से देखते हैं।

शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना का लाभ पहुंचे। प्रधानमंत्री देश को लगातार मजबूत कर रहे है। पिछले कई वर्षों में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास अर्जित किया है। जिसके माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता 9 से 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश में गांव और नगरीय बूथों पर भाजपा की रीति नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर हमें हार मिली है उसको जीतना एवं जीते हुए बूथों पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाना एकमात्र लक्ष्य होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+