लाड़ली बहना योजना में 21 से 23 वर्ष की आयु और ट्रेक्टर वाली बहनों को भी किया जाएगा शामिल: CM शिवराज

shivraj singh chouhan ladli behna yojana: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार द्वारा लागू की गई लाडली बहना योजना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संशोधन करते हुए बताया कि लाड़ली बहना योजना में अब वह बेटियां भी सम्मिलित होंगी, जिनकी आयु 21 वर्ष से लेकर 23 वर्ष है और जिनके पास ट्रैक्टर है। 25 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। सितंबर से इन बेटियों को भी योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना केवल पैसा देने की योजना नहीं है। ये बहनों का सम्मान बढ़ाने की योजना है, बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाने की योजना है। शिवराज ने कहा कि 25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना में नई पात्र बहनों के आवेदन भरे जाएंगे। ये केवल पैसा देने की नीति नहीं है, ये बहनों का सम्मान बढ़ाने की योजना है।

Women between 21 and 23 years of age will included in ladli behna yojana: CM Shivraj

25 जुलाई से 5 यात्राएं होंगी प्रारंभ

25 जुलाई से 5 यात्राएं प्रारंभ होंगी, 5 अलग-अलग स्थानों से गांव की माटी, नदी का जल लेकर यात्रा सागर पहुंचेगी। 12 अगस्त को संत भगवान रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा। वही ग्वालियर दौरे पर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयानों पर शनिवार को सीएम शिवराज ने कहा कि उन्हें झूठ बोलना शोभा नहीं देता। इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए कि पचे नहीं।

एमपी में 18 साल में क्या हुआ?

मीडिया से बात करते हुए सीएम शिनवराज ने प्रियंका गांधी के लिए कहा कि वे पूछ रही हैं कि 18 साल में क्या हुआ? मैं बताता हूं कि पहले सड़क में गड्ढे थे, बिजली आती नहीं थी। 3 साल में 27 नौकरी की बात प्रियंका कर रही हैं। सच ये है कि MP में 1 साल में 55 हजार नौकरियां दी गईं है। भर्ती करो तो कांग्रेस को दिक्कत, न करो तो दिक्कत। कांग्रेस हर काम में सवाल उठाती है। कांग्रेस ने तो योजनाओं को बंद करने का काम किया था। झूठ सुनकर आश्चर्य होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+