लोकतंत्र का उड़ा मजाक: रीवा में पत्नियां बनीं पंच-सरपंच और उपसरपंच पतियों को दिला दी शपथ

रीवा, 5 अगस्त। एमपी गजब है.....! ये स्लोगन कई बार जमीन पर हकीकत में देखने को मिल जाता है। इस बार अजब-गजब खेल में सरकारी तंत्र ने लोकतंत्र को ही मजाक बना रख दिया और इस कृत्य ने चिंता ही नहीं बढ़ाई बल्कि सरकार की मंशा पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए। मामला चुनी हुई महिला सरपंच और महिला पंचों के शपथ लेने का है। जहां उनकी जगह उनके पतियों को बाकायदा कार्यक्रम में सरेआम शपथ दिलाई गई और हद तो तब हो गई जब इस शपथ ग्रहण समारोह में तक महिलाएं मौजूद नहीं रही।

Panchayat Chunav 2022,

बताया गया कि जिले के गंगेव जनपद के पताई ग्राम पंचायत में महिला उप सरपंच की जगह पति को पंचायत सेक्रेटरी ने शपथ दिला दी। जैसे ही यह मामला जिला पंचातय सीईओ के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत सचिव को निलंबित कर दिया है।

इसी तरह की लापरवाही 2 अन्य जगहों पर सामने आई है। दावा है कि नईगढ़ी जनपद के लेडुआ पंचायत में पत्नी की जगह पति को पंच पद की शपथ दिलाई गई। इसी तरह नईगढ़ी जनपद अध्यक्ष के पति ने सरपंच पति और जेठ को अलग-अलग से शपथ दिला दी गई।

पंचायत सेक्रेट्री को सीईओ ने किया निलंबित

जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल वानखडे ने शिकायत के बाद जनपद गंगेव के ग्राम पंचायत पताई सचिव पवन कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। यहां नवनिवार्चित सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों को शपथ दिलाई गई। समारोह में उपसरपंच मंजू सिंह के स्थान पर उनके पति पुनीत सिंह ने शपथ ली। उक्त शिकायत को संज्ञान लेते हुए जनपद सीईओ के प्रतिवेदन पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई कर निलंबन के आदेश दिए हैं।

नईगढ़ी में पंच पति ने ली शपथ

नईगढ़ी जनपद के लेडुआ ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 6 की पंच नीता देवी के स्थान पर उनके पति भास्कर प्रसाद पाण्डेय ने पद और गोपनीतया की शपथ ले ली। इसका वीडियो और मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि जनपद सीईओ को कोई शिकायत नहीं मिली। इसलिए इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि शिकायत मिलती है तो जरूर कार्रवाई होगी।

नई गाड़ी जनपद अध्यक्ष पति ने सरपंच पति को दिलाई शपथ

बताया गया कि नईगढ़ी जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता तिवारी के पति कुंबबिहारी ने ग्राम पंचायत लेडूआ गए हुए थे। जहां उन्होंने सरपंच अर्चना द्विवेदी के पति और जेठ को अलग से शपथ दिलाई है। कहा कि हम लोग मिलकर गांव का विकास करेंगे। गौरतलब है कि कुंजबिहारी तिवारी न तो जनपद अध्यक्ष है। वहीं जिनको शपथ दिलाई वह सरपंच नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+